October 25, 2026 12:43 am

राजकीय बालिका इंटर कालेज डोहरी में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

सोनभद्र (शाहगंज) स्थानीय बाजार के सन्निकट गांव डोहरी में संचालित राजकीय बालिका इंटर कालेज में दो दिवसीय विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति का प्रशिक्षण शिविर शनिवार को सम्पन्न हुआ। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विविध विषयों और विधाओं पर आमंत्रित अतिथियों एवं वक्ताओं द्वारा छात्राओं एवं उपस्थित जनों को सम्बोधित किया गया। इस आयोजन में मुख्य भूमिका में कालेज की प्रधानाचार्या डॉ आरती सिंह अपने सभी सह अध्यापिकाओं एवं सहयोगियों के साथ कार्यक्रम के दौरान डटी रही। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह मौजूद रहे। आयोजन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रावर्टसगंज एवं सिरसिया ठकुराई ने अपने -अपने विद्यालय के प्रगति कार्यों को प्रस्तुत किया। इसके पूर्व राजकीय बालिका इंटर कालेज डोहरी की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि जय राम सिंह द्वारा छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर अमर सिंह, अनिल कुमार पासवान,पूनम यादव, आंचल जायसवाल वंदना, सीमा, संजय सिंह यादव अवधेश कुमार सिंह,भरत लाल मौर्य,अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!