पुलिस उपाधीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय कार्य
सोनभद्र /पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुध्द चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण मे व प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया के कुशल नेतृत्व मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि को खाते मे होल्ड कराया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक राहुल कुमार पुत्र रविंद्र नाथ ठाकुर निवासी द्वारिकापुरी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता लोको कॉलोनी चोपन के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ट्रेडिंग के नाम पर धनराशि ठगी कर ली थी
इसके संबंध में आवेदक द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल कुमार की फ्राड हुई धनराशि कुल 50,000/- रुपये उसके मूल बैंक खाते मे क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा की मौजूदगी मे सफलतापूर्वक वापस कराया गया आवेदक द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम व पुलिस उपाधीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा की धनराशि वापस कराने वाली टीम विजय कुमार चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन, का0 सुनील कुमार, साइबर हेल्प डेस्क,नोट साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें पुलिस उपाधीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा









