October 25, 2026 12:43 am

ई-केवाईसी न कराने पर राशन बंद होगा, तीन माह में पूरी कराएं प्रक्रिया

सोनभद्र। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार ऐसे सभी राशन कार्डधारकों (0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को छोड़कर) जिनकी ई-केवाईसी बाकी है, उनका खाद्यान्न वितरण अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। लाभार्थियों को एसएमएस के जरिए सूचित किया जा रहा है कि वे अगले तीन माह के भीतर ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से करा लें। निर्धारित समय सीमा में ई-केवाईसी न कराने पर राशन कार्ड से उनकी यूनिट निरस्त कर दी जाएगी। जिन कार्डधारकों की ई-केवाईसी समय पर पूरी हो जाएगी, वे अगले माह से खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि नए राशन कार्ड या पुराने राशन कार्ड में जोड़े गए नए सदस्यों का खाद्यान्न वितरण भी तभी संभव होगा, जब उनकी ई-केवाईसी कराई जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!