October 25, 2026 1:40 am

यूरिया की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, एक विक्रेता पुलिस हिरासत में

सोनभद्र (म्योरपुर) धान की फसल के लिए यूरिया की किल्लत झेल रहे किसान सहकारी समितियों में लंबी कतारों में धक्का-मुक्की करने को विवश हैं। आरंगपानी, म्योरपुर में पुलिस की मौजूदगी में यूरिया वितरण के दौरान भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। महिलाओं के बीच मारपीट हुई और पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। किसानों को मात्र एक बोरी यूरिया ही उपलब्ध कराया गया। इस अव्यवस्था का फायदा उठाते हुए कुछ खाद-बीज विक्रेता अधिक दाम पर यूरिया बेच रहे थे। किसानों ने नौ सौ रुपये प्रति बोरी यूरिया बिक्री की शिकायत उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव से की। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार को मौके पर भेजा। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर एक दुकानदार को म्योरपुर पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया। एसडीएम दुद्धी निखिल यादव ने बताया कि निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बिक्री और निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक रखने के आरोप में दुकान को सील कर दिया गया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!