November 24, 2026 10:47 am

त्योहारों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा

सोनभद्र। आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, सदर कोतवाल गोपाल जी गुप्ता भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने कस्बे के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजारों का भ्रमण कर आमजन और व्यापारियों से संवाद किया तथा उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त कराया। उन्होंने लोगों से शांति, सहयोग और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई। साथ ही सड़क पर अवैध अस्थायी अतिक्रमण हटवाने के निर्देश भी दिए गए। इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख चौराहों पर पैदल गश्त कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!