February 13, 2026 6:56 pm

रामलीला कमेटी का गठन, कन्हैया लाल अग्रहरि बने अध्यक्ष, सुरेन्द्र गुप्ता महामंत्री

सोनभद्र (दुद्धी) नगर की प्रमुख धार्मिक संस्था रामलीला कमेटी का गठन शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर परिसर में भारी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों संभ्रांतजन मौजूद रहे। बैठक में सबसे पहले पिछले वर्ष की आय-व्यय रिपोर्ट की समीक्षा की गई। इसके बाद नई कमेटी के गठन पर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष पद के कई दावेदारों के बीच सहमति बनाते हुए, पूर्व जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि को रामलीला कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं महामंत्री पद की जिम्मेदारी सुरेन्द्र कुमार गुप्ता को सौंपी गई। उपस्थितजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से दोनों का स्वागत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि ने कहा कि वे धर्म की रक्षा और समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर संरक्षक रामलोचन तिवारी, जितेन्द्र श्रीवास्तव, पंकज जायसवाल, रंजीत सेठ, लल्लन कसेरा, पंकज अग्रहरि, सुमित सोनी, अनिल कुमार, मोनू सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!