November 24, 2026 10:47 am

खाद व लैंपस की समस्या पर किसानों का प्रदर्शन, जल्द नया लैंपस बनेगा

सोनभद्र। खाद व लैंपस की जटिल समस्या को लेकर शुक्रवार को भाकपा नेता कामरेड आर.के. शर्मा के नेतृत्व में कनछ व कन्हौरा गांव के किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने अपनी शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया और तत्काल समाधान की मांग की।जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद जब ए.आर.-कोऑपरेटिव मौके पर पहुंचे तो किसानों ने उन्हें घेरकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि लंबी दूरी तय कर महंगे खर्चे पर उन्हें “लैंपस – कोटा” जाना पड़ता है, जबकि चोपन सहकारी समिति निकट होने के बावजूद उन्हें वहां से सुविधा नहीं मिल रही। कनछ और कन्हौरा गांव के किसानों को दूरस्थ लैंपस-कोटा से हटाकर चोपन सहकारी समिति से जोड़ा जाए। सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। खाद-बीज की कालाबाजारी पर रोक लगाकर किसानों को उचित दर पर उपलब्ध कराया जाए। किसानों के आक्रोश को देखते हुए ए.आर.-कोऑपरेटिव ने नाबार्ड के डीडीएम से किसानों की सीधी वार्ता कराई। वार्ता में आश्वासन दिया गया कि सितंबर माह में ही कनछ व कन्हौरा के किसानों के लिए नया लैंपस स्थापित कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद किसान संतुष्ट हुए।इस मौके पर कई किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें अशोक मौर्या (प्रधान प्रतिनिधि, कन्हौरा), शिवलाल (पूर्व प्रधान, कनछ), अमरनाथ, वीरेन्द्र दूबे, गजानंद गुप्ता, योगेन्द्र चंद्रवंशी, मनोज कुमार सहित अन्य किसान शामिल थे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!