November 24, 2026 10:47 am

अशोक पनिका हत्याकांड, महेंद्र कुमार को 10 वर्ष की कैद

सोनभद्र। करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व हुए अशोक पनिका हत्याकांड मामले में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेन्द्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए आरोपी महेंद्र कुमार को दोषी करार दिया और 10 वर्ष की कैद व 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर उसे चार माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समाहित किया जाएगा। 23 दिसंबर 2021 को मीना देवी निवासी हरहोरी ने म्योरपुर थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि उनके ससुर अशोक पनिका अपने देवर महेंद्र कुमार के साथ कांचन गांव में रहते थे। उसी दिन अशोक पनिका ने पुनः कांचन जाने की बात कही, जिस पर महेंद्र कुमार भड़क गया और लकड़ी के टुकड़े से सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान अशोक पनिका की मौत हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना की और पर्याप्त सबूत मिलने पर चार्जशीट दाखिल की। गवाहों के बयान और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने महेंद्र कुमार को दोषसिद्ध पाते हुए सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!