सोनभद्र। आज शुक्रवार को देशव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत आज़ाद अधिकार सेना ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम एक प्रत्यावेदन सौंपा।प्रत्यावेदन में कहा गया कि भाजपा सरकार द्वारा पारित वे तीन कानून, जिनमें 30 दिनों से अधिक जेल में रहने वाले संवैधानिक एवं राजनीतिक पदाधिकारियों को पद से हटाने का प्रावधान है, लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं। संगठन का आरोप है कि इनका असली उद्देश्य विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना और समर्थक दलों को नियंत्रित करना है। सेना ने कहा कि भाजपा इन कानूनों को भ्रष्टाचार विरोधी कदम बताकर प्रस्तुत कर रही है, जबकि कार्रवाई प्रायः विपक्ष पर ही होती है। इसके विपरीत, भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर पूर्व की जांच स्वतः समाप्त हो जाती है और उन्हें कानूनी राहत मिल जाती है। आज़ाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति से मांग की कि लोकतंत्र की रक्षा हेतु इन विधेयकों पर हस्ताक्षर न कर इन्हें पुनः परीक्षण के लिए संसद में वापस भेजा जाए।
Author: Pramod Gupta
Hello









