सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)नधिरा उपकेंद्र से पोषित बकरिहवा फीडर को महज एक घण्टा बिजली मिल रही है।बताया जाता है कि गाँवों में प्रसाद की तरह बांटे गए अंधाधुंध कनेक्शन के कारण पूरा सिस्टम ओवरलोड पर चला गया है इस लिए सभी फीडर को एक एक घण्टा बिजली सप्लाई की जाएगी।उमस और गर्मी का आलम यह है कि घर तंदूर की भट्ठी बना हुआ है घर से बाहर में मच्छरों और विषैले जीव जंतुओं के कारण बैठना मुश्किल हो गया है।बच्चों बुजुर्गों की गर्मी और उमस से हालत खराब है।जर्जर उपकरण के कारण रात दिन टूट कर तार गिरने तथा जगह जगह आग लगने का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है।बताया जाता है कि पिपरी से नधिरा बभनी बीजपुर उपकेंद्र के लिए आने वाली 33 केवीए मेन सप्लाई पिछले चार महीने से जर्जर होकर बन्द पड़ी है।कर्मी जल निगम के 33 केवीए की लाइन में 11 केवीए जोड़ कर किसी तरह ग्रामीण अंचल की आपूर्ति का कोरम पुरा कर रहे हैं।गाँवों में फैलाए गए एलटी लाइन के उपकरण जर्जर अवस्था मे पहुँच गए हैं।गाँवों को सरकार का 18 घण्टा बिजली सप्लाई का दावा महज कागजी खाना पूर्ति बन कर उपभोक्ताओं को मुँह चिढ़ा रहा है।ब्यवस्था में कब तक सुधार होगा किसी को कुछ भी पता नही है।जानकारी के लिए जेई बिहारी लाल को फोन किया गया लेकिन उनका फोन स्विचऑफ था।









