सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में वर्ड फ्लू नियंत्रण को लेकर जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पशुपालन, जिला पंचायत, नगर पंचायत, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य, पुलिस प्रशासन, वन एवं पर्यावरण, सिंचाई, परिवहन, लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने वर्ड फ्लू की प्रवृत्ति, प्रभाव और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुक्कुट एवं उनके उत्पादों के परिवहन पर रोक, जैव सुरक्षा चक्र (Bio-Security Cycle) का पालन और वेक्टर कंट्रोल उपाय अपनाना बेहद जरूरी है।सीडीओ ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और आमजन से भी सहयोग की अपील की। साथ ही, पक्षियों की मृत्यु अथवा बीमारी के लक्षणों पर पशु चिकित्सकों को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। पशुपालकों को निर्देशित किया गया कि वे समय-समय पर सीरम, नैजल, क्लोकल एवं ट्रैकियल स्वैब/नमूने एकत्र कर आईवीआरआई इज़तनगर, बरेली स्थित निदान प्रयोगशाला में भेजें। बैठक में जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, डीसी मनरेगा तथा पशुपालन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









