January 15, 2026 4:39 pm

दुम्हान लैंपस पर यूरिया खाद न मिलने से किसानों का हंगामा, सड़क जाम

सोनभद्र (दुद्धी) दुम्हान गांव स्थित क्रय-विक्रय समिति पर गुरुवार को किसानों को यूरिया खाद वितरण होना था। तय तिथि पर सैकड़ों किसान पहुंचे, लेकिन लैंपस संचालक ने प्रशासन की मौजूदगी के बिना खाद वितरण से इंकार कर दिया। इससे नाराज किसानों ने रजखड़–कटौली मुख्य मार्ग पर पेड़ की टहनियां रखकर जाम लगा दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और बच्चों से भरी तीन स्कूल बसें भी करीब आधे घंटे तक फंसी रहीं। सूचना पर दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। हालांकि किसानों को खाद नहीं मिल सका। लैंपस संचालक का कहना है कि बिना पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के वे खाद वितरण नहीं कर सकते।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!