October 25, 2026 4:27 pm

पुलिस उपाधीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा को गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट ने किया सम्मानित किया

गुप्तकाशी दर्शन यात्रा एवं सावन मेला सकुशल बेहतर सम्पन्न कराने पर पुलिस उपाधीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा की गई प्रशंसा

सोनभद्र/श्रावण मास में आयोजित गुप्तकाशी दर्शन यात्रा एवं सावन मेले को शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट द्वारा पुलिस उपाधीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह में ट्रस्ट के संस्थापक-अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश देव पांडे, यूथ आइकॉन सौरभ कान्त पति त्रिपाठी, प्रकाश देव पाण्डेय तथा पार्थ सारथी किरीट ने संयुक्त रूप से पुलिस अधिकारी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुप्तकाशी दर्शन यात्रा और सावन मेला लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा आयोजन है। श्रद्धालुओं की भीड़, कांवरियों की आवाजाही और सुरक्षा प्रबंधन एक बड़ी चुनौती थी, किंतु पुलिस उपाधीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में पूरी यात्रा और मेला सकुशल सम्पन्न हुआ। यह पुलिस प्रशासन की तत्परता और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है सम्मान प्राप्त करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा ने ट्रस्ट और स्थानीय जनमानस के प्रति आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जनसहयोग से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को पूर्ण सुरक्षा व शांति के साथ सम्पन्न कराया जा सके

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!