January 15, 2026 5:23 pm

दो बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत पत्नी गम्भीर

सड़क पर बेतरतीब खड़े हाइवा बन रहे दुर्घटना का सबब

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुकूट बीजपुर मुख्य मार्ग पर सिरसोती गाँव टोला नकटू स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की सुबह दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें एक बाइक पर सवार पति पत्नी में पति को गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को धन्वंतरि अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ पति की गम्भीर हालत देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर बैढन रेफर कर दिया जहाँ इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक रामल्लू पाल उम्र 34 की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राम लल्लू पाल पुत्र राजमन पाल निवासी बेलहवा टोला डोड़हर बाइक से अपनी पत्नी को लेकर नकटू स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर पेट्रोल भरवा कर लौट रहा था जैसे ही वह सड़क पर निकला तभी बीजपुर से रेणुकूट की ओर तेज गति से आ रहे एक अज्ञात बाइक चालक ने राम लल्लू की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त अज्ञात बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर गिर गए परंतु हल्की चोट के कारण तुरंत तीनों उठे और फरार हो गए जबकि रामलल्लू के सिर में गंभीर चोट आई।

राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल पति-पत्नी को एनटीपीसी के धनवंतरी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां राम लल्लू को लगी गंभीर चोट को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बैढन ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया लेकिन ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने रामलल्लू को मृत घोषित कर दिया और पत्नी का इलाज जारी है। लोगो का कहना है कि पेट्रोल पंप के आसपास राखड़ लदे तथा कुछ खाली हाईवा और ट्रकें बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं जिससे बाइक सवारों को तेल भरा कर वापस सड़क पर आते समय दाएं बाएं पटरी का रास्ता दिखाई नही देता है जिससे प्रायः दुर्घटनाएं होती रहती है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र इस पर रोक लगाए जाने की मांग किया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया की एक अज्ञात वाहन ने दूसरे बाइक में टक्कर मार दी जिसमें गंभीर रूप से घायल रामलल्लू की बैढन ट्रामा सेंटर में मौत हो गई है मामले की जांच की जा रही है शीघ्र ही अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!