सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बघनार गांव में पैतृक जमीन हड़पने के लिए फर्जी वसीयत और जाली दस्तावेज तैयार करने का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनकी दादी का देहांत वर्ष 2008 में हो गया था, लेकिन उनके भतीजे राहुल सिंह ने एक अन्य महिला को मृतका बनाकर उसी वर्ष जाली वसीयत पंजीकृत कराई। आरोप है कि इसके बाद फर्जी परिवार रजिस्टर और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई। इन जाली कागजातों के आधार पर तहसील और भूमि चकबंदी अदालत में वाद दायर किए गए थे, लेकिन जांच में दस्तावेज फर्जी साबित होने पर मामले खारिज कर दिए गए। पुलिस ने चारों पर जालसाजी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
Author: Pramod Gupta
Hello









