सोनभद्र। थाना चोपन पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 6 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक नाजायज चाकू, एक धारदार चापड़, TUV कार (UP 64 AD 3780), छह एंड्रॉयड मोबाइल और ₹1600 नगद बरामद किया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर 20/21 अगस्त 2025 की रात करीब 12:07 बजे ग्राम सलखन स्थित खंडहरनुमा भवन से आरोपियों को पकड़ा गया। सतीश पाल उम्र 22 वर्ष पुत्र हीरामणि पाल निवासी पेढ़ थाना घोरावल, सुरेश पाल उम्र 24 वर्ष पुत्र रामखेलावन पाल निवासी पेढ़ थाना घोरावल, अजय कुमार पाल उर्फ विनोद उम्र 29 वर्ष पुत्र गिरधारी पाल निवासी नौगांव थाना घोरावल, अरुण कुमार उर्फ बब्बू उम्र 22 वर्ष पुत्र स्व. ओमप्रकाश विश्वकर्मा निवासी पेढ़ थाना घोरावल, अजय गुप्ता उर्फ गोलू उम्र 24 वर्ष पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी पेढ़ थाना चोपन, आनंद पाल उर्फ जुगनू उम्र 18 वर्ष पुत्र स्व. बुल्लू पाल निवासी पेढ़ थाना घोरावल, पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना चोपन में मुकदमा संख्या 286/25 धारा 310(4) BNS, 287/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट और 288/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पलिस प्र0नि0 विजय कुमार चौरसिया थाना चोपन, उ0नि0 आशीष कुमार पटेल चौकी प्रभारी डाला, व0उ0नि0 उमाशंकर यादव थाना चोपन, हे0का0 आशीष कुमार सिंह थाना चोपन, हे0का0 सीताराम यादव चौकी डाला, हे0का0 विनोद कुमार थाना चोपन
Author: Pramod Gupta
Hello









