October 25, 2026 4:27 pm

नगर अध्यक्षा के उदासीनता से नगर का विकास थमा, नगर में चर्चाओं का विषय

सोनभद्र। डाला (अर्जुन सिंह) नगर पंचायत के अध्यक्ष की उदासीन उदासीनता के कारण नगर पंचायत बे पटरी पर दिख रहा है नगर की साफ सफाई को लेकर लगातार नगर की जनता अधिशासी अधिकारी से अपनी शिकायत करती रहती है जिसको लेकर अधिशासी अधिकारी हर वार्डो का भौतिक जायजा लेकर समस्याओं को दूर करने का आश्वासन तो दे रहे हैं लेकिन सूत्रों की माने तो अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी में काफी खींचातानी का माहौल सुनने को मिल रहा है नगर पंचायत डाला बाजार में कभी अध्यक्षा और सभासदों के बीच खींचातानी देखने को मिलती है जिसको लेकर सभासद जिलाधिकारी महोदय को अपनी शिकायत दर्ज कराते नजर आते हैं। वह स्थिति आज फिर देखने को मिल रही है सूत्रों के मुताबिक अध्यक्षा और अधिशासी अधिकारी में अध्यक्षा के करीबियों के काम में गुणवक्ता को लेकर अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत के ठेकेदारों को खरी खोटी सुनाई। जिसको लेकर अध्यक्ष की नाराजगी अधिशासी अधिकारी को देखनी पड रही है वहीं विकास कार्य ठप है और सभासदों ने बताया की लगभग ढाई वर्ष का संचालन नंगर पंचायत का बीत चुका है जिसमें मात्र 6 बैठक हुई है। सभासदों ने बताया कि नगर के विकास के लिए बोर्ड बैठक की मांग लगातार 6 माह से की जा रही है। लेकिन बोर्ड बैठक की मांग को नगर अध्यक्षा द्वारा स्वीकृति नहि दी जा रही है। और सभासदों ने बताया कि हम लोगों ने ढाई वर्षो का हिसाब किताब भी मांगा है अभी तक अध्यक्षा द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया और ना ही कराने की मंशा दिख रही है। पूर्व में हुई बैठक का भत्ता भी हम लोगों को नही दिया गया। ऐसी स्थिति में अध्यक्षा की उदासीनता नंगर के विकास को रोक रही है । इस सम्बन्ध में नागरवाशियों ने बताया कि नगर के कार्यों की उच्च स्तरीय जांच नितांत आवश्यक है। जिसके बाद जमीदारों पर कार्यवाही हो सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!