January 13, 2026 12:04 pm

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्मविभूषण और हिंदू गौरव के प्रतीक श्रद्धेय कल्याण सिंह बाबूजी की चतुर्थ पुण्यतिथि एवं तृतीय हिंदू गौरव दिवस पर गुरुवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता एवं भूपेश चौबे ने कल्याण सिंह के जीवन व कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने शिक्षा और शिक्षकों के हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए थे। इस अवसर पर जिले के कई शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य, राकेश तिवारी, वरुण कुमार त्रिपाठी, आनंद प्रकाश, कमलेश सिंह, संदीप पांडेय, सिम्मी, वंदना सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद रहीं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!