October 25, 2026 5:21 pm

यूरिया खाद के लिए जरहा लैम्प्स पर उमड़ी किसानों की भीड़ ताला बंद कर सचिव फरार

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) यूरिया खाद की किल्लत से जूझ रहे अन्नदाताओं की भीड़ गुरुवार सुबह जरहा लैम्प्स पर उमड़ पड़ी।किसानों की भीड़ बढ़ता देख लैम्प्स सचिव कृष्ण कुमार दास लैम्प्स के गोडाउन और ऑफिस में ताला बंद कर फरार हो गया।दरअशल किसानों को जानकारी मिली थी कि सोमवार को 200 बोरी यूरिया खाद गोदाम पर आया है जिसका बितरण गुरुवार को किया जाएगा लेकिन महज कुछ बोरी खाद और खरीदने वालों की बेतहासा भीड़ ने सचिव को मौके से फरार होने पर मजबूर कर दिया।सचिव के फरार होते ही किसानों में आक्रोश फैल गया लोग गेट पर जमा होकर हल्ला गुल्ला करने लगे।इस बाबत जब जानकारी ली गयी तो बताया गया कि महज 200 बोरी खाद आया है लेकिन किसानों की संख्या इतनी अधिक है कि किलो किलो भर खाद दे पाना असंभव है ऐसी स्थिति में आक्रोशित किसान झगड़ा झंझट पर आमादा हो जाते हैं। सचिव के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार और यूरिया का स्टॉक आएगा तभी बितरण किया जाएगा नही तो लैम्प्स बन्द रहेगा। इधर कुछ किसानों ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा प्राइवेट दुकानदार से निर्धारित रेट पर खाद बेचने के फरमान के बावजूद चेतवा,नेमना,जरहा,पौतीपाथर, सेवकामोड, बकरिहवा में चोरी 700 से 800 रुपए में यूरिया की बिक्री किया जा रहा हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आय दुगुनी करने की बात तो करती है लेकिन किसानों को सुगमता से खाद तक उपलब्ध नही करा पा रही है ऐसे में किसानों की फसल बर्वाद होने के अलावा कोई विकल्प नही है।जानकारी के लिए जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्हों से फोन नही उठाया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!