October 25, 2026 9:34 am

जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में 1150 बोरी यूरिया व 78 बोरी डीएपी बरामद

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी. एन. सिंह के निर्देशन में मंगलवार को की गई कार्रवाई में मां विंध्यवासिनी कोल्ड स्टोरेज गोदाम से 1150 बोरी नवरत्न यूरिया और 78 बोरी डीएपी खाद अवैध रूप से डंप मिली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि यह खाद किसानों तक पहुँचने के बजाय गोदाम में छुपाकर रखी गई थी। जिलाधिकारी ने इसको गंभीर मामला मानते हुए जिला कृषि अधिकारी को विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि खाद के अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए नियमित निरीक्षण अभियान चलाया जाए। इस औचक निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, एआर को-ऑपरेटिव देवेंद्र कुमार सिंह तथा खंड विकास अधिकारी कोन मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!