स्कूल में खराब मिड-डे मील आटे-चावल में कीड़े और सड़े केले मिले ग्रामीणों ने विद्यालय पर पहुंचकर किया विरोध प्रद्रशन
सोनभद्र / कोन ब्लॉक स्थित करइल गांव के कंपोजिट विद्यालय में मिड-डे मील की खराब गुणवत्ता का मामला को लेकर ग्रामीणों में फूटा गुस्सा सामने आया है कि सोमवार सुबह 10 बजे स्कूल की जांच के दौरान आटे और चावल में कीड़े पाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को दिए जा रहे केले भी सड़े हुए थे
विद्यालय की स्थिति अत्यंत खराब है। शौचालय में घास-फूस और कूड़ा-कचरा भरा है। यह बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है। पीने के पानी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। गंदे पानी का इस्तेमाल न सिर्फ पीने में बल्कि भोजन पकाने में भी किया जा रहा है।यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन वे फोन पर उपलब्ध नहीं हुए। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी मनाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। ग्रामीणों के आरोपों के बाद प्रभारी अध्यापक को स्कूल से हटाकर कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।गौरतलब हो कि चर्चित एबीएसए जब म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र में तैनात थे तब भी यहाँ शिक्षा ब्यवस्था बेपटरी हो गयी थी स्कूलों में टीचर बेलगाम हो गए थे बार बार ग्रामीण अभिभावक शासन प्रशासन को पत्र भेजते थे कई बिद्यालय म्योरपुर में ताला बंदी के कगार पर पहुँच गए थे।अंत मे जिलाधिकारी के निर्देश पर विश्वजीत कुमार को कोन ट्रांसफर किया गया बावजूद कोन ब्लाक में भी शिक्षा ब्यवस्था के साथ बच्चोँ का मध्यान्ह भोजन भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।









