October 24, 2026 11:22 am

सहकारी केंद्रों पर यूरिया गायब चोरी से आठ सौ रुपए बोरी ब्लैक में बिक रही खाद जमाखोर लाल

सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त) क्षेत्र के 70 किलो मीटर परिक्षेत्र में संचालित क्रय विक्रय केंद्रों पर यूरिया खाद महीनों से गायब है।एक एक बोरी खाद के लिए तरस रहे किसान मजबूरी में क्षेत्र के जमाखोरों से आठ सौ रुपए बोरी यूरिया खाद खरीद कर किसी तरह काम चला रहे हैं।यूरिया की किल्लत इस कदर बढ़ गयी है कि बीजपुर, नेमना, डोडहर,चेतवा,पौतीपाथर, जरहा,सेवकामोड, बकरिहवा सिरसोती आदि स्थानों चट्टी चौराहे पर बैठे जमाखोर चोरी चोरी 800 रुपए बोरी यूरिया की काला बाजारी कर रातों रात लाल हो रहे हैं।बताया जाता है कि धान की खेती में यूरिया खाद की इस समय आवश्यकता है लेकिन लैम्प्स पर खाद के दर्शन तक नही हो रहे हैं।जगह जगह बगैर लाइसेंस खुली खाद बीज की दुकानों पर यूरिया की ब्लैक में बिक्री की खबर भी पिछले सप्ताह छप चुकी है।नकली कीटनाशक और बीज बिक्री के लिए खुली सीजनल दुकानों पर किसान ठगी के शिकार हो रहे हैं लेकिन जिला कृषि अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।किसान राहुल सिंह,राजकुमार सिंह,त्रिभुअन नारायण सिंह,बृजकिशोर मोदनवाल,अत्रिलाल,पन्नालाल सहित अनेक किसानों ने जिला प्रशासन से जरहा लैम्प्स पर तत्काल खाद उपलब्ध कराने की माँग की है।एसडीएम दुद्धि निखिल यादव ने बताया कि खाद की किल्लत है जितना जरूरत है उतना खाद आ नही पा रहा है लेकिन जैसे जैसे खाद आ रही है सभी किसानों को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।कुछ किसानों ने मिल कर भी समस्या बताई है हमारा प्रयास है कि जमाखोरों के यहाँ छापा मार कार्रवाई कर यूरिया की जमाखोरी पर अंकुश लगाया जाय।जैसे ही खाद अभी आ रही है सभी किसानों को यूरिया उपलब्ध कराई जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!