सोनभद्र। 18 अगस्त 2025 सोमवार को आजाद अधिकार सेना ने आज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर देश में पेट्रोल के साथ एथेनॉल मिलाकर बेचे जाने से संबंधित गंभीर बिंदुओं पर माननीय राष्ट्रपति के नाम एक प्रत्यावेदन सौंपा। प्रत्यावेदन में कहा गया कि भारत सरकार द्वारा 20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल लागू करने का निर्णय अनेक सवाल खड़े करता है। देश की अधिकांश गाड़ियां अभी 10% से अधिक एथेनॉल मिश्रण को खपाने की क्षमता नहीं रखतीं। ऐसे में 20% एथेनॉल मिश्रण से पर्यावरण, वाहनों के इंजन तथा उपभोक्ताओं की जेब – तीनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसके अतिरिक्त प्रत्यावेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि जहाँ अन्य देशों में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल शुद्ध पेट्रोल से सस्ता उपलब्ध है, वहीं भारत में इसे शुद्ध पेट्रोल के बराबर मूल्य पर बेचा जा रहा है, जो उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है। साथ ही उपभोक्ताओं को यह विकल्प भी नहीं दिया गया है कि वे शुद्ध पेट्रोल खरीदें या एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल, बल्कि उन्हें अनिवार्य रूप से 20% मिश्रण वाला पेट्रोल ही लेना पड़ रहा है। आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय तकनीकी विशेषज्ञ समिति द्वारा निष्पक्ष जांच कराए जाने और उसकी संस्तुतियों के आधार पर ही भविष्य में निर्णय लेने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित रहे शोभित कुमार सिंह जिलाध्यक्ष, सुधीर कुमार सिंह मंडल विधि प्रकोष्ठ मिर्जापुर, लवकुश कुमार जिला सचिव सोनभद्र, डॉ. राजकुमार पटेल युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष
Author: Pramod Gupta
Hello









