February 13, 2026 7:56 pm

बिजली विभाग कर रहा उपभोक्ताओं के साथ अन्याय: उद्योग व्यापार मंडल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बिजली विभाग पर उपभोक्ताओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। सोमवार को जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विधायक भूपेश चौबे को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि विभाग पोस्टपेड मीटरों को प्रीपेड में बदलने और उपभोक्ताओं को पहले रिचार्ज करने के लिए बाध्य कर रहा है। जबकि स्मार्ट मीटर लगाते समय विभाग ने कहा था कि इससे केवल बिलिंग की गड़बड़ियों पर नियंत्रण होगा, उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के लगाए गए स्मार्ट मीटर 4.6 प्रतिशत तक ज्यादा रीडिंग दिखा रहे हैं, जो चेक मीटरों से साबित हो चुका है। अब उपभोक्ताओं को पहले रिचार्ज करने का आदेश देना सीधा अन्याय है। राजेश गुप्ता ने कहा कि सोनभद्र एक आकांक्षी जनपद है, जहाँ 75 से 85 प्रतिशत उपभोक्ता गरीब व मध्यम वर्ग से आते हैं। ऐसे में प्रीपेड सिस्टम लागू होने पर हजारों उपभोक्ताओं की बिजली छिन जाएगी। अभी उपभोक्ता किसी तरह बिल आने पर भुगतान कर पाते हैं, लेकिन पहले रिचार्ज करना संभव नहीं है। व्यापार मंडल ने मांग की है कि बिजली विभाग के इस आदेश को जनहित में तत्काल निरस्त किया जाए और पूर्व की तरह बिल सिस्टम लागू किया जाए, ताकि गरीब और मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं के साथ न्याय हो सके। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, संगठन मंत्री राजेश सोनी, उपाध्यक्ष प्रकाश केसरी, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल, फल सब्जी मंडी अध्यक्ष श्याम बाबू, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, नगर महामंत्री राजेश जायसवाल, दीपचंद जायसवाल, मुकेश जायसवाल, आईटी अध्यक्ष अजय केसरी सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!