October 24, 2026 11:23 am

स्वतंत्रता दिवस पर 79वाँ वर्षगाँठ हर्षोल्लास से मनाया गया

सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 79वाँ वर्षगाँठ बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय, देव नरेंद्र पेट्रोलियम एवं राजा नरेंद्र सिंह कुशवाहा इंटर कॉलेज परिसर में किया गया।

ध्वजारोहण एवं वृक्षारोपण

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा (मिर्जापुर-भदोही) ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद वृक्षारोपण भी किया गया। माता कुमारी देवी एवं स्वर्गीय बेचन सिंह कुशवाहा के प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। कार्यक्रम में हजारों क्षेत्रवासी एवं बच्चे शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने किया। इस अवसर पर धर्मवीर तिवारी,कृष्ण मुरारी गुप्ता, नरसिंह कुशवाहा, राजेश गौंड, एम.डी. मोमिन खान, पी.सी. यादव, अमरनाथ केवट, आजाद कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!