October 25, 2026 12:22 am

प्रेम प्रसंग में पड़ी प्रेमिका ने फांसी लगाकर दे दी जान। प्रेमी पर जबरन शादी के दबाव का है मामला

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक प्रेमिका का शव फंदे से लटकता मिला। जानकारी के मुताबिक बभनी थाना क्षेत्र के बरवाटोला(ब) गांव में एक प्रेम प्रसंग में पड़ी युवती ने अपने ही घर में फंदा बनाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।युवती गांव के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग में थी युवक द्वारा शादी का जबरन दबाव पर युवती ने जो कदम उठाया उससे पूरे गांव में शोक की लहर है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि आरोपी युवक पप्पू बियार उर्फ श्यामचरण पुत्र श्यामसुंदर निवासी बरवाटोला(ब) थाना बभनी को उसके चाचा के घर से सुबह 8:30 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु मा. न्यायालय को भेज दिया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!