October 25, 2026 2:46 am

मारकुंडी घाटी में डीज़ल लदा टैंकर पलटा, अफरा-तफरी में लोगों ने बाल्टियों से भरा डीज़ल, खलासी गंभीर रूप से घायल

सोनभद्र (गुरमा) चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे डीज़ल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर से लगभग 20,000 लीटर डीज़ल आधे घंटे तक सड़क पर बहता रहा। इस दौरान छोटे-बड़े वाहन चालक अपने-अपने वाहनों में डीज़ल भरते रहे, वहीं आसपास के लोग बाल्टियों और डिब्बों में डीज़ल भरने के लिए टूट पड़े। घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और घाटी में करीब आधे घंटे तक जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। हादसे में टैंकर चालक संदीप गुप्ता, निवासी चौक, थाना मुगलसराय, बाल-बाल बच गया, जबकि खलासी अरविंद यादव, निवासी सरेशर, जनपद मुगलसराय, के पैर में गंभीर चोट आई। चालक ने बताया कि वह मुगलसराय से 20,000 लीटर डीज़ल लेकर छत्तीसगढ़ जा रहा था। सूचना पर गुरमा चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया। घायल खलासी को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया। सड़क पर डीज़ल गिरने से कई बाइक सवार फिसलकर गिर पड़े, जिससे दर्जनों लोग हल्की चोटों से घायल हो गए।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!