October 25, 2026 2:46 am

डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में बड़े हीं हर्षोल्लास के साथ 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार का स्काउट ताली के बीच पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।उसके बाद प्राचार्य ने प्रार्थना सभागार में स्थापित गांधी जी की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी गांधी जी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद प्राचार्य श्री राजकुमार ने वरिष्ठ शिक्षिका पुष्पा पाण्डेय एवं मुलचंद पटेल के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी दिया।विद्यालय के विद्यार्थियों ने सुर-ताल के साथ राष्ट्रगान गाया। तत्पश्चात प्राचार्य ने अपने उद्बोधन के द्वारा सभी श्रोताओं के दिलों में देशप्रेम का अमिट छाप छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे देश के हजारों बलिदानियों को याद करने का दिन है।स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों और त्याग को याद करने और उनको नमन करने का दिन है। उन्होंने कहा कि डीएवी का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा है। लाला लाजपतराय,सरदार भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल जैसे स्वतंत्रता सेनानी डीएवी परिवार से हीं थे। आज हमें प्रण लेना चाहिए कि सर कटा देंगे लेकिन अपनी आजादी को मिटने नहीं देंगे। हमारा झंडा हमेशा ऊंचा रहे और अपने कर्तव्य पथ पर हम आगे बढ़ते रहें। डीएवी के एनसीसी कैडेट्स ने प्राचार्य श्री राजकुमार एवं सीटीओ एस पी तिवारी, ज्योत्स्ना यादव,शगुफ्ता शबनम, सर्वेश श्रीवास्तव, मनोज पांडे के नेतृत्व में तिरंगा साइकल रैली निकाल कर तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। तिरंगा साइकल यात्रा में एनसीसी कैडेट्स अथर्व प्रताप सिंह, प्रशांत शाही,अदालत पाल, ध्रुव वत्स, अभय मिश्रा, आदित्य चौधरी, तन्वी तिवारी, खुशबू, मनीषा,अंजली सिंह आदि ने भाग लिया। विद्यार्थियों की ओर से सारिका सिंह एवं शिवम दुबे ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का बेहतरीन निर्देशन रंजना सिंह,आकृति दुबे,बबिता कनौजिया एवं शगुफ्ता शबनम ने किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश चन्द्र शुक्ल एवं समता सिंह के निर्देशन में अंश सिंह ने किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!