सोनभद्र- पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन जनपद में मादक पदार्थ की हो रही बिक्री पर प्रभावी रोकथाम लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा रात्रिगस्त के दौरान उरमौरा सड़क मार्ग से एक नफर अभियुक्त सोनू पासवान पुत्र पप्पू पासवान, निवासी कुशहा नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज उम्र करीब 20 वर्ष को 1.250 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 100/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
Author: Pramod Gupta
Hello
Views: 51









