दुद्धी /सोनभद्र: कस्बे के महिला थाना परिसर में सोमवार की शाम श्री कृष्णा जन्माष्टमी और चेहल्लुम त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम निखिल यादव के द्वारा की गई। जिन्होंने सभी से शांति और सद्भाव से त्यौहार मनाने की अपील किया।एडिशनल एसपी श्री त्रिपाठी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी और चेहल्लुम के त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए लोगों से अपील किया, वही समय अनुरूप दोनों त्योहारों को मनाए जाने की भी बात कही, बैठक पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने सभी से अपील किया कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी असामाजिक तत्वों के द्वारा यदि खलल डाला जाता है तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों समुदाय के लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और त्योहारों के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का संकल्प लिया, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने दोनों समुदाय के लोगों से अपील किया कि त्योहार को शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाये यदि कोई भी समस्या त्यौहार मनाने को लेकर आती है, तो वह प्रशासन को सूचना दें, पुलिस प्रशासन उनके सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन पूर्व चेयरमैन राज कुमार अग्रहरी पूर्व जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि,मंडल अध्यक्ष दीपाक शाह, सुरेंद्र अग्रहरी,नंदलाल अग्रहरी,बिजली विभाग, अवर अभियांता राकेश कुमार मौर्य सदर फतेह मुहम्मद खान, तालिम शाह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि टेढ़ा सरजू यादव,प्रधान गुडडू खान, जगत नारायण दिघुल,लक्षनधारी रंन्नू, प्रेम नारायण सिंह, सोनू खान, आनंद अग्रहरी,शाहनवाज अली, सहित वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेशचंद द्विवेदी कस्बा इंचार्ज जयशंकर राय एस आई राधेश्याम कांस्टेबल अशोक कुमार, विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।









