December 14, 2025 12:30 pm

आओ मिलकर तिरंगा फहराएं देशभक्ति की अलख जगाए” हाथों में तिरंगा लिए निकली तिरंगा रैली

– रॉबर्ट्सगंज नगर में निकाली गयी हर घर तिरंगा रैली

सोनभद्र। शासन के आदेशानुसार स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 13 से 15 अगस्त, 2025 के मध्य सम्पूर्ण देश में “हर घर तिरंगा अभियान” चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रॉबर्ट्सगंज नगर में नगर पालिका परिषद द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। सोमवार की सुबह श्रीमती रूबी प्रसाद, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षता में तिरंगा रैली स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह से प्रारम्भ होकर मेन चौक, स्वर्ण जयन्ती चौराहा, सिविल लाइन रोड होते हुए पूरब महाल से नगर पालिका परिषद सोनभद्र कार्यालय तक “हर घर तिरंगा रैली” निकाली गयी। रैली के दौरान रैली में शामिल लोग व बच्चे भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। रैली नगर पालिका परिषद तक गई जहां महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का समापन किया गया। रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा सभी सम्मानित नगरवासियों से अपील की गयी कि दिनांक 13 से 15 अगस्त, 2025 तक अपने घरो व प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान फहराये। उक्त रैली में नगर पालिका के सभी सदस्यगण व पालिका के अधिकारी, कर्मचारीगण तथा आदर्श इण्टर कालेज के छात्र,छात्राओं के साथ नगर के गणमान्य नागरिको द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!