November 23, 2026 7:50 am

विश्व आदिवासी दिवस में उमड़ा जनसैलाब- आदिवासी सैलाब भाजपा को उखाड़ फेंकेगा- श्यामलाल पाल

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी ने आज 11 अगस्त 2025 को विधानसभा ओबरा के मनोरंजन केंद्र सेक्टर-4 में विश्व आदिवासी दिवस का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड़ ने की, जबकि संचालन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार गौड़ ‘बड़कू’ ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रहे। कार्यक्रम में जनसैलाब को संबोधित करते हुए श्री पाल ने कहा कि “आजादी के 78 साल बाद भी आदिवासी समाज अपने मूल अधिकारों से वंचित है। भाजपा सरकार केंद्र और प्रदेश में आदिवासियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जिसे समाजवादी पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।” उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा चलाया गया पीडीए आंदोलन आदिवासियों के सम्मान और अधिकारों के लिए है। समाजवादी सरकार बनने पर आदिवासियों को हर हक दिलाने का संकल्प दोहराया। श्री पाल ने यह भी कहा कि आरक्षण बचाए रखने और पंचायत चुनावों में आदिवासियों को प्रतिनिधित्व दिलाने का श्रेय समाजवादी पार्टी और श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव को जाता है। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही आदिवासियों को जागरूक कर सड़क से सदन तक उनकी लड़ाई लड़ती है।राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड़, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार गौड़ और सुनील गौड़ ने कहा कि “यदि किसी पार्टी में आदिवासियों का सम्मान है, तो वह सिर्फ समाजवादी पार्टी है।” जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कार्यकर्ताओं से आदिवासियों की हक की लड़ाई में हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा और रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि प्रदेश और देश का विकास तभी संभव है जब आदिवासी समाज का विकास होगा। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश, अनिल कुमार यादव, धीरेंद्र गौड़, चांदनी देवी, फुलवंती गौड़, दुर्गावती यादव, सूर्य प्रतिभा सिंह गौड़, आनंद खारवाल, लाल बहादुर पाल, बिरधन पनिका, रमेश वर्मा, जनकधारी गौड़, राजेश गौड़, संजय गौड़, रविंद्र शेरो, त्रिपुरारी गौड़, मोहम्मद शईद कुरैशी, पप्पू पाल, चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मुनीर अहमद, राम भरोसे सिंह पटेल, मन्नू पांडे, कुमारी मंदाकिनी पांडे, राधा सिंह, कुमारी निधि पांडे, परमेश्वर यादव, सुनील पवार, बाबूलाल यादव, विजय शंकर जायसवाल, अवध नारायण यादव, अनिल प्रधान, शिवनारायण चौहान, रामप्यारे सिंह पटेल, डॉ. लोकपित सिंह पटेल, सुरेश यादव, वेदमणि शुक्ला, सरदार पारब्रह्म सिंह, ज्यूतेष गौतम, पवन पटेल, अजीत मौर्य, फारूक अली जिलानी, हिदायतुल्ला खान, कृपाशंकर चौहान, प्रकाश यादव, प्रशांत सिंह, नजमुद्दीन सहित सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!