November 23, 2026 7:50 am

वोट चोरी के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग पर राष्ट्रपति को ज्ञापन

सोनभद्र। आजाद अधिकार सेना ने आज पार्टी के वरिष्ठतम पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर चुनाव आयोग पर लगे वोट चोरी के आरोपों के संबंध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एडीएम न्यायिक रमेश चंद्र को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि राहुल गांधी द्वारा बेंगलुरु विधानसभा क्षेत्र से संबंधित आंकड़ों के आधार पर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस विषय पर हुई प्रेस वार्ता में तथ्यों का स्पष्ट और तथ्यपरक प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके विपरीत अब तक चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया नकारात्मक और आपत्तिजनक रही है। आयोग को चाहिए था कि राहुल गांधी से साक्ष्य प्राप्त कर निष्पक्ष जांच कराता और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करता। लेकिन इसके बजाय, आयोग द्वारा शपथ मांगने के बहाने मामले को आयोग बनाम राहुल गांधी का स्वरूप दिया जा रहा है, जो उचित नहीं है। आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति से मांग की है कि चुनाव आयोग को निर्देश दिए जाएं कि वह राहुल गांधी द्वारा प्रस्तुत तथ्यों का संज्ञान लेकर निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराए तथा रिपोर्ट को सार्वजनिक करे।विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष शोभित कुमार सिंह, जिला सचिव लवकुश कुमार, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, नगमा ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!