सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) चैनपुर गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, अनीता देवी पत्नी अजीत कुमार सुबह करीब 6:30 बजे बाउली से पानी निकालने गई थीं। बरसात के मौसम में फिसलन के कारण उनका पैर फिसल गया और वे सिंचाई कूप में गिर गईं। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद अनीता को बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। गांव में इस हादसे से शोक की लहर है। बरसात में ऐसे हादसों को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को नदी, नाले, तालाब और कुओं से दूर रहने की अपील की है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 329









