सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)नधिरा उपकेंद्र के बकरिहवा फीडर की ग्रामीण अंचल में बिजली सप्लाई सप्ताह भर से बाधित है।बरसात के मौसम में रात भर बिजली गुल रहना आम बात हो गयी है तो किसी तरह दिन में चार छः घण्टा की सप्लाई से लोग प्यास बुझा कर गुजारा कर रहे हैं।बताया जाता है कि 25 वर्ष से लगाए गए बिजली उपकरण जर्जर अवस्था मे पहुँच गए हैं।विभाग बिजली बिल वसूली में मस्त है लेकिन रख रखाव और मरम्मत के नाम पर फूटी कौड़ी खर्च नही होने से उपभोक्ताओं की अंधेरे में फजीहत हो रही है।जहरीले जीव जंतुओं के कारण लोगों में भय ब्याप्त है तो बच्चों की पढ़ाई लिखाई और घरों के दैनिक कार्य प्रभावित है।गाँवों में मकड़ी के जाल की तरह फैलाये गए तार पोल उपकरण महज शो पीस बना है 18 घण्टा बिजली सप्लाई का दावा सरकार को मुँह चिढ़ा रहा है।कर्मियों की माने तो रात दिन मिला कर 24 घण्टा में दस से पंद्रह बार जगह जगह तार महुआ के फूल की तरह टपक रहा है।ग्रामीण राहुल सिंह बद्री नाथ सेवाराम अनन्त राम हीरा जवाहिर राजेश विकास अवधेश आदि की माने तो बकरिहवा फीडर की बिजली प्रत्येक हिन्दू पर्व पर धोखा देती है विभागीय कर्मी केवल तार उठाने में पस्त हैं तो अधिकारी बेपरवाह बने हैं।बिजली आपूर्ति कब तक सुचारू रूप से बहाल होगी के लिए जेई बिहारी लाल को फोन किया गया लेकिन उन्हों ने फोन ही नही उठाया।









