November 23, 2026 2:44 am

40 वर्षों से सरकारी ज़मीन पर चल रहा क्रशर प्लांट सीज, ₹1.10 करोड़ का जुर्माना भी लगा

सोनभद्र (डाला) सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के चलते संचालित हो रहे एक क्रशर प्लांट पर आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम बिल्लीमारकुंडी स्थित आराजी संख्या 7429 व 7430 पर करीब 40 वर्षों से क्रशर प्लांट चल रहा था, जिसे उपजिलाधिकारी ओबरा ने शिकायत मिलने पर संज्ञान लेते हुए सीज कर दिया। सूत्रों के अनुसार, क्रशर संचालक ने दूसरे आराजी नंबर का फर्जी एनओसी दिखाकर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लांट चला रखा था। इस संबंध में स्थानीय शिकायतकर्ताओं द्वारा कई बार जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, जिसके बाद वर्तमान क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा स्थल निरीक्षण में अवैध कब्जा प्रमाणित किया गया। प्रशासन ने जांच के बाद क्रशर स्वामी पर ₹1,10,40,000/- का जुर्माना लगाया है। उल्लेखनीय है कि क्रशर स्वामी ने उक्त भूमि पर स्वामित्व का दावा करते हुए राजस्व परिषद में वाद दाखिल किया था, जिसे दिनांक 24 जुलाई 2023 को खारिज कर दिया गया। इसके बावजूद जबरन क्रशर संचालन जारी था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी ओबरा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आज क्रशर प्लांट को सील कर दिया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!