November 23, 2026 2:44 am

पंचायत चुनाव के मध्य नजर बीएलओ का हुआ प्रशिक्षण,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने किया जोरदार विरोध

पंचायत चुनाव के मध्य नजर बीएलओ

ब्लाक के अधिकतर शिक्षकों के ड्यूटी लगाने से नाराज है शिक्षक।

कार्यक्षेत्र से काफी दूर लगा शिक्षकों की ड्यूटी, बच्चों का भविष्य अधर मे

सोनभद्र/बभनी (नरेश गुप्ता) विकास खण्ड बभनी के ब्लाक सभागार में गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय के तत्वावधान में पंचायत चुनाव से संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ अधिकारियों को सामग्री का भी वितरण किया गया।प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दिया गया की 18 अगस्त से बूथ स्तर के अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओ के निरीक्षक कर कार्यक्रम का आगाज करे। जिससे की पंचायत चुनाव का सफलता पूर्वक मतदाता सूची तैयार हो सके।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षको ने जिनका ड्यूटी दूर दराज लगाया गया है उसका विरोध करते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अध्यक्ष शिव कुमार ने ज्ञापन सौपा और बताया की ड्यूटी के कारण बच्चों के पढ़ाई प्रभावित होंगी।विषम परिस्थियो मे शिक्षकों के ड्यूटी लगाए जाने चाहिए थे मगर बभनी ब्लाक के अधिकतर शिक्षकों को बीएलओ की ड्यूटी मे लगा दिया गया है और कार्यक्षेत्र से बहुत दूर ड्यूटी लगाने पर शिक्षक महासंघ ने विरोध भी किया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने अपनी समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह, कनिष्ठ सहायक रमेश, मतदाता पंजीकरण केंद्र प्रभारी मोनू दुद्धी, खण्ड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना और पर्यवेक्षक नीरज कुमार साहु मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!