January 13, 2026 10:46 am

एसओजी व रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अंतर्राज्यीय डोडा तस्कर गिरोह के 4 अभियुक्त गिरफ्तार, 193.633 किलो नाजायज डोडा बरामद

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी टीम व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दिनांक 06 अगस्त 2025 को सायं 6:40 बजे के लगभग, चुर्क तिराहा से 200 मीटर रॉबर्ट्सगंज की ओर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक स्कार्पियो वाहन (PB06 T0091) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 18 बोरियों में कुल 193.633 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹4,50,000/- बताई जा रही है। इस कार्रवाई में चार अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जो पंजाब के विभिन्न जिलों के निवासी हैं और मादक पदार्थों की अंतर्राज्यीय तस्करी में संलिप्त थे। टिक्का सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी सेज मूठावाला, थाना सुल्तानपुर जिला कपूरथला पंजाब उम्र 38 वर्ष, सुखविंदर सिंह पुत्र बोहर सिंह निवासी दौलेबाड़ा थाना कोटि से खान जिला मोगा पंजाब उम्र 29 वर्ष, जसविंदर सिंह पुत्र परमात्मा सिंह निवासी सेज मूठावाला थाना सुल्तानपुर जिला कपूरथला पंजाब उम्र 21 वर्ष, भगवान सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी मलूवालिये वाला थाना मल्लावाला जिला फिरोजपुर पंजाब उम्र 27 वर्ष थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु.अ.सं. 800/2025 अंतर्गत धारा 8/18/25/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्र0नि0 गोपाल जी गुप्ता निरीक्षक (अपराध) माधव सिंह, हे0का0 संजय यादव, का0 गौरव यादव, हे0का0 नन्दलाल (चालक) एसओजी टीम प्र0नि0 बृजेश कुमार सिंह, उ0नि0 बृजेश कुमार दुबे, हे0का0 सतीश कुमार सिंह, का0 रितेश सिंह पटेल, का0 प्रेमप्रकाश चौरसिया, का0 अजीत कुमार, का0 सत्यम पांडेय, आरक्षी जयप्रकाश सरोज, का0 अजीत यादव (चालक) चौकी लोढ़ी टीम उ0नि0 संजय सिंह एवं हमराहीगण चौकी चुर्क टीम उ0नि0 विनोद कुमार यादव एवं हमराहीगण

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!