January 13, 2026 10:37 am

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में आदिवासी विश्व दिवस की तैयारियों पर चर्चा, सपाइयों ने कसी कमर

– कार्यक्रम 11 अगस्त को ओबरा क्लब नंबर चार में, मुख्य अतिथि होंगे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आज जिला पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन का कार्य जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने संभाला। बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड़ और विशिष्ट अतिथि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि कुमार गौड़ उर्फ बड़कू रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य 11 अगस्त 2025 को ओबरा स्थित क्लब नंबर चार में आयोजित होने वाले आदिवासी विश्व दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा और रूपरेखा तय करना था। इस महत्वपूर्ण आयोजन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि यह आयोजन पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाएं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड़ और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गौड़ ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कार्यक्रम की सफलता ही हमारे संगठन की शक्ति का परिचायक होगी।राष्ट्रीय सचिव, पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष अविनाश कुशवाहा व पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा राज में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है, बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है, और किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन सरकार को जनता की चिंता नहीं है। बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह, मुनीर अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश, अनिल प्रधान, वेदमणी शुक्ला, रामप्यारे सिंह पटेल, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, रमेश सिंह यादव, त्रिपुरारी गौड़, सुरेश यादव, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, उदित अग्रहरि, अवध नारायण यादव, कुमारी मंदाकिनी पांडे, कुमारी निधि पांडे, बाबूलाल यादव, राधा सिंह, महिला सभा जिला अध्यक्ष गीता गौर, मन्नू पांडे, शिवनारायण चौहान, भोलानाथ निषाद, मंगल जायसवाल, नामवर कुशवाहा, सनी पटेल, राजेश विश्वकर्मा, रामनारायण गौड़, विमलेश पटेल, राजेंद्र राम, सजीवन, प्रमोद यादव, जितेंद्र बियार, बाबू हाशमी, लाल बहादुर पाल, धर्मेंद्र मौर्य, शिवनाथ भारती, जगत पटेल, दीपक केसरी, उल्ला खान, जगदीश यादव, दीनानाथ अग्रवाल, ज्यूतेष गौतम, पवन पटेल, सत्यम पांडे, परशुराम यादव, विपिन श्रीवास्तव, रमेश कुमार बागी, प्रदीप कनौजिया, अभिषेक प्रजापति, पारसनाथ यादव, लालबरत यादव, रामजतन प्रजापति, योगेंद्र चंद्रवंशी, श्याम बिहारी जायसवाल, सूरज चौरसिया, अमित जायसवाल, दशरथ यादव, रमजान अली, सुरेंद्र यादव, राजमणि, कमलेश चौबे, सुजीत मोदनवाल, शिव शंकर पासवान, विष्णु कुशवाहा, दयाराम मौर्य, बचोले पटेल, अवधेश मिश्रा, कृपा शंकर चौहान, विवेक सिंह पटेल, लालू भारती, मनीष त्रिपाठी, जाकिर हुसैन, सुशील राय, शिवराज सिंह, अवधेश कुमार चौहान, मुस्तफा राजा, कुबेर पांडे, अखिलेश जिज्ञासु सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!