November 24, 2026 6:40 pm

डाक घर मे नया IT 2.0 सॉफ्टवेयर लांच, तेज और त्वरित होंगे पोस्ट ऑफिस के कार्य, घर बैठे बुक कर सकेंगे पार्सल

सोनभद्र। रक्षाबंधन के पर्व पर भाइयों को बाहर राखी भेजने का सबसे सुगम एवं सस्ता साधन मुहैया करने वाला डाक विभाग पिछले दो दिनों से नए सॉफ्टवेयर की लांचिंग की कारण काम नहीं कर रहा है जिसके कारण डाक के कई कार्य बाधित हुए हैं। इसका कारण डाक विभाग में नए सॉफ्टवेयर आईटी 2.0 की लॉन्चिंग है। पोस्ट मास्टर यस के दयाल ने बताया कि आज सोमवार को डाक विभाग की नए सॉफ्टवेयर आईटी 2.0 की लॉन्चिंग है। जिसके कारण पिछले दो दिनों से डाकपत्रों का कार्य बाधित हुआ है इस सॉफ्टवेयर के लांचिंग के बाद से कल से सभी काम सुचारू रूप से होने लगेंगे। नए सॉफ्टवेयर की खूबियों के बारे में बताते हुए एसके दयाल ने कहा कि इससे काम करने की क्षमता बढ़ेगी पत्रों की प्राप्ति एवं डिलीवरी त्वरित होगा। इस सॉफ्टवेयर के आने से आम नागरिक घर से ही अपने पार्सल बुक कर सकेंगे। फिलहाल रक्षाबंधन के पर्व के कारण राखियां बुक करने में हो रही परेशानी को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे यहां जो भी इस तरह की समस्या लेकर आ रहे हैं उन्हें बताया जा रहा है कि वह डाक विभाग के फ्रेंचाइजी द्वारा अपने पार्सल बुक कर सकते हैं फिलहाल कल मंगलवार से सभी कार्य सुचारू रूप से होने लगेंगे। भारत सरकार का डाक विभाग एक नए सॉफ्टवेयर आईटी 2.0 की शुरुआत करने जा रहा है। यह सॉफ्टवेयर 4 अगस्त से सभी डाकघरों में लागू होगा। रॉबर्ट्सगंज स्थित मुख्य डाक घर के पोस्ट मास्टर एस के दयाल के अनुसार, यह नया सॉफ्टवेयर कर्मचारियों और ग्राहकों दोनों के लिए लाभदायक होगा। ग्राहक अपनी डाक की बुकिंग से लेकर वितरण तक की जानकारी अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। इससे सर्वर की समस्याएं भी दूर होंगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!