सोनभद्र। सावन के पावन अवसर पर रॉबर्ट्सगंज स्थित पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज एवं परमहंस पब्लिक स्कूल, कबरी में सोमवार को सावन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। महोत्सव के दौरान छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में अत्यंत मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति दी, जिनमें भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। वहीं छात्रों द्वारा प्रस्तुत ‘रिमझिम रिमझिम बरसे बदरिया’ जैसे कजरी गीतों ने समां बांध दिया। उनकी मधुर प्रस्तुति ने न केवल सावन के सौंदर्य को जीवंत किया, बल्कि उपस्थित श्रोताओं के मन को भी आनंदित कर दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने सावन और भारतीय संस्कृति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी, श्रवण कुमार पांडेय, अनुराग त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सगीर खान, राजू प्रसाद, कृष्ण देव, चंद्रभान, अमिताभ बच्चन, संदीप, पूजा पांडेय, इंद्रावती मौर्या, पूजा सिंह, आरती, पूजा, श्वेता, निधि सिंह और पायल सोनी का विशेष योगदान रहा। सभी छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस तरह सावन महोत्सव के माध्यम से विद्यालय ने न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि भारतीय परंपराओं को जीवंत बनाए रखने की प्रेरणा भी दी।
Author: Pramod Gupta
Hello









