सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-144/2024 अंतर्गत धारा 419, 420, 406, 467, 468, 471 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त नजीमुद्दीन अंसारी पुत्र बिस्मिल्ला अंसारी निवासी खलियारी,थाना रायपुर उम्र लगभग 37 वर्ष को दिनांक 03 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस थानाध्यक्ष रामदरश राम, सहयोगी बल थाना रायपुर, टीम, पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाहियां भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी।
Author: Pramod Gupta
Hello









