दुद्धी,/सोनभद्र:तहसील सभागार कक्ष में तहसील समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी बी एन सिंह के द्वारा की गई।तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से युक्त कुल 67 जनशिकायती प्रार्थना पत्र आए जिसमें 5 मामले को मौके पर निस्तारण किया गया तथा 2 मामले का निस्तारण टीम द्वारा किया गया।सबसे अधिक मामले भूमि विवाद एवं समाज कल्याण विभाग से संबंधित आए, जहाँ डीएम ने संज्ञान लेते हुए संबंधित को समाधान के लिए निर्देशित किया।डी एम बद्रीनाथ सिंह ने अधिकारियों को दायित्वबोध कराते हुए कहा कि शासन के मंशानुसार तहसील समाधान दिवस पर आयी समस्याओं को संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी।इस मौके एसपी अशोक कुमार मीणा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय, परियोजना अधिकारी डूडा श्री सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी श्री विद्या देवी, डी डी ओ हेमंत सिंह, डीएफओ कमल कुमार, ए सीएमओ डॉ आरजी यादव,तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता,नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, ओपी सिंह,पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय, बीडीओ राम विशाल चौरसिया,उत्कर्ष सक्सेना,दिनेश कुमार मिश्र, खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेमशंकर राम,ईओ भोला सिंह कुशवाहा, अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।
इनसेट
32 लाभार्थियों के बने दिव्यांग प्रमाण पत्र
तहसील दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये कैम्प का निरीक्षण किया गया, उन्होंने निर्देशित किया कि कैम्प में अधिक से अधिक लाभार्थी लाभ उठायें, इसके लिए सम्बन्धित विभाग प्रचार-प्रसार भी करना सुनिश्चित करेंगें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर लगाये गये कैम्प में आयुष्मान कार्ड के 05 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, 32 लाभार्थियों को दिव्यांग प्रमाण-पत्र, 02 लाभार्थी को दिव्यांग पेंशन आवेदन के लिए प्रपत्रों की जानकारी दी गयी।









