October 11, 2026 11:04 pm

शिवभक्तों की सेवा में जुटे समाजसेवी, स्टाल लगाकर कराया भोजन व जलपान

सोनभद्र। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को गुप्त काशी शिवद्वार धाम में बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक हेतु लाखों कांवरियों का सैलाब उमड़ने वाला है। शनिवार को विजयगढ़ दुर्ग स्थित अति प्राचीन राम सरोवर तालाब से कांवरियों का जत्था जल भरकर रवाना हुआ, जिनकी सेवा में नगरवासी श्रद्धा भाव से लगे रहे। नगर के धर्मशाला चौक समेत विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों व विभिन्न संगठनों ने सेवा स्टॉल लगाकर शिवभक्तों को जल, फल, चाय व प्रसाद स्वरूप भोजन उपलब्ध कराया। धर्मशाला चौक पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हिदायत उल्ला खान के नेतृत्व में विशेष सेवा शिविर लगाया गया, जिसमें उन्होंने स्वयं कांवरियों के पैर पखारे और उन्हें पूड़ी-बुंदिया का प्रसाद परोसा। साथ ही पानी की बोतल देकर उन्हें विदा किया गया। सेवा में शामिल प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सांसद छोटेलाल खरवार, सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, विनीत सरोज, दीपक केशरी, बंटी दूबे, सुरेश यादव, गीता गौर, मंदाकिनी पांडेय, शीतल सोनी, सूरज मिश्रा, सुशील राय, गुलाम यासीन, तौफीक सिद्दीकी, प्रदीप यादव, अमन सोनी, शाहिद, अफरीदी, अजय कुमार, गुड्डू चंद्रवंशी, पीयूष यादव, सलमान अली, अर्जुन सोनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सेवा भाव से ओत-प्रोत यह आयोजन न केवल शिवभक्तों के लिए एक सुकूनदायक अनुभव रहा, बल्कि सामाजिक एकता और समर्पण की मिसाल भी पेश की।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!