October 24, 2026 5:32 am

डिहवार बाबा मार्ग की बदहाली पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश, सभासदों संग पहुंचे संपूर्ण समाधान दिवस

सोनभद्र (दुद्धी) नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 और 2 के अंतर्गत आने वाला डिहवार बाबा मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। यह मार्ग जहां एक ओर दर्जनों कोचिंग संस्थाओं और शिक्षण केंद्रों का केंद्र है, वहीं दूसरी ओर हजारों की आबादी का नित्य आवागमन भी इसी रास्ते से होता है। बावजूद इसके, सड़क की हालत वर्षों से बदतर होती जा रही है। बारिश के मौसम में यह सड़क गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो चुकी है, जिससे राहगीरों, खासकर स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं, लेकिन नगर पंचायत द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जनहित और जनआक्रोश को लेकर वार्ड 10 के सभासद आमेश अग्रहरि एवं वार्ड 2 की सभासद रंजना देवी के नेतृत्व में नगरवासी प्रभात कुमार, शिवम जायसवाल, जितेन्द्र कुमार, हर्ष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने खराब सड़क को लेकर प्रशासन को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा और जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। नगरवासियों का कहना है कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया, तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!