सोनभद्र। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा जिले भर में विशेष रक्षासूत्र कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 2 अगस्त से 10 अगस्त तक चलने वाले इस नौ दिवसीय आयोजन में ब्रह्माकुमारी बहनें विभिन्न स्थानों पर लोगों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधेंगी और उन्हें उपहार स्वरूप केवल एक बुराई छोड़ने का संकल्प दिलाया जाएगा। संस्था की प्रमुख संचालिका ब्रह्माकुमारी सुमन ने बताया कि यह कार्यक्रम सेवा, सद्भावना और नैतिक जागरूकता को समर्पित है। रक्षाबंधन के बहाने लोगों को आत्मिक सशक्तिकरण की प्रेरणा दी जाएगी। 2 अगस्त शनिवार सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में मरीजों व वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को रक्षासूत्र बांधा जाएगा। 3 अगस्त रविवार ओबरा में मुरली क्लास के बाद रक्षाबंधन कार्यक्रम। 4 अगस्त सोमवार दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक साईं नर्सिंग कॉलेज में कार्यक्रम। 5 अगस्त मंगलवार पत्रकार भाइयों एवं बहनों के लिए शाम 4 बजे से 8 बजे तक रॉबर्ट्सगंज सेवाकेंद्र पर आयोजन। 6 अगस्त बुधवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों को रक्षासूत्र, दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक गुरमा जेल में कार्यक्रम। 7 अगस्त गुरुवार प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समर्पित दिन। 8 अगस्त शुक्रवार घोरावल में रक्षाबंधन कार्यक्रम। 9 अगस्त शनिवार रॉबर्ट्सगंज सेवा केंद्र पर मुख्य रक्षाबंधन पर्व आयोजन। 10 अगस्त रविवार करमा थाने पर समापन दिवस का आयोजन। ब्रह्माकुमारी सुमन ने सभी नागरिकों से इन आयोजनों में सहभागिता कर रक्षासूत्र बंधवाने और एक बुराई त्यागने का संकल्प लेने की अपील की है।
Author: Pramod Gupta
Hello









