October 25, 2026 11:35 am

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, 276 वाहनों का काटा गया चालान

सोनभद्र। यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे 252 दोपहिया चालकों का चालान किया गया, वहीं बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चला रहे 24 चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से चलाया गया। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!