सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों एवं गौ-तस्करी पर नियंत्रण अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त रिशू यादव उर्फ विकास यादव (उम्र 26 वर्ष), पुत्र स्व. योगेंद्र यादव, निवासी सतोहा नकवई, थाना घोरावल को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पर मुकदमा संख्या 752/2025, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही थी। आरोपी पशु क्रूरता से जुड़े संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना रॉबर्ट्सगंज, हेड कांस्टेबल संजय कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज, कांस्टेबल रूपेश कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज, पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी को गौ-तस्करी और संगठित आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Author: Pramod Gupta
Hello