November 22, 2026 6:47 pm

जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ “थाना समाधान दिवस”

– पुलिस अधीक्षक ने रॉबर्ट्सगंज थाने पर की जन समस्याओं की सुनवाई, भूमि विवादों के त्वरित एवं न्यायपूर्ण निस्तारण हेतु दिए निर्देश

सोनभद्र। दिनांक 12 जुलाई 2025 को जनपद के सभी थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा स्वयं थाना रॉबर्ट्सगंज पर उपस्थित रहे और फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से भूमि विवाद संबंधी मामलों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों के माध्यम से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को विभिन्न विभागों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए समन्वित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण ने अपने-अपने थानों पर उपस्थित रहकर थाना समाधान दिवस के अंतर्गत आए मामलों की सुनवाई की। कुछ मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान कर उन्हें त्वरित न्याय प्रदान करना है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!