November 23, 2026 1:38 pm

समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत में उमड़ा जनसैलाब

सोनभद्र (घोरावल) 10 जुलाई 2025 समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा घोरावल में आयोजित “पीडीए जन पंचायत” में भारी जनसमूह उमड़ा। यह बैठक पार्टी के जिला कार्यालय प्रभारी अनिल प्रधान के निर्देशन में सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। वे न सिर्फ सदन में, बल्कि सड़क पर भी आम जनमानस की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान हेतु संघर्ष करें। पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे और पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी सरकार में शुरू की गई जनहितकारी योजनाएं ठप कर दी गई हैं और पहले से चल रहे कार्य भी अब बदहाल हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, अल्पसंख्यक और पिछड़े समाज की अनदेखी हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध, लूट, बलात्कार और भ्रष्टाचार चरम पर है, और पुलिस प्रशासन आम जनता की शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। इस जन पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष रमजान अली, काजू अग्रहरि, लतीफ, सुरेश लाल यादव, रमेश मिश्रा, पप्पू पाल, अशोक यादव, सुभाष यादव, अजय यादव, अमरजीत समेत सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने और 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी करने की प्रतिबद्धता जताई।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!